Important events of 20 February | 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1547 – एडवर्ड षष्ठम् का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ। |
▪️1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ। |
▪️1798 – लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया। |
▪️1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया। |
▪️1833 – मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे। |
▪️1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला। |
▪️1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया। |
▪️1847 – राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना। |
▪️1868 – ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ। |
▪️1872 – न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला। |
▪️1873 – कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की। |
▪️1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी। |
▪️1933 – एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की। |
▪️1935 – कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं। |
▪️1940 – इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की। |
▪️1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया। |
▪️1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा। |
▪️1962 – जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने। |
▪️1965 – नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे। |
▪️1968 – मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया। |
▪️1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई। |
▪️1976 – मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ। |
▪️1982 – कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता। |
▪️1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई। |
▪️1986 – सोवियत संघ द्वारा ‘सेल्युत-7’ की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ (शान्ति) का प्रक्षेपण। |
▪️1987 – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन। |
▪️1988 – रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए। |
▪️1989 – आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त। |
▪️1999 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की। |
▪️1999 – दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ। |
▪️2000 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया। |
▪️2001 – लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते। |
▪️2002 – काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे। |
▪️2003 – ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये। |
▪️2007 – यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत। |
▪️2008 – रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली। |
▪️2008 – भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की। |
▪️2008 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की। |
▪️2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला। |
▪️2015 – स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत। |
▪️2019 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की – सऊदी अरब भारत में एक खरब डॉलर निवश करेगा। |
▪️2019 – सरकारी सुरक्षा के दायरे में रहकर आतंकियों की भाषा बोलने वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी समेत 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा जम्मू–कश्मीर प्रशासन ने वापस ले ली तथा राज्य के 155 राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी घटा दी। |
▪️2020 – जर्मनी में एक संदिग्ध स्वदेशी चरमपंथी ने हिसू शहर के शीशा बार और कैफे में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या की। |
▪️2020 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस का पहला थ्री-डी आण्विक स्केल मानचित्र तैयार किया। |
20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति |
▪️1909 – अजय घोष – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे। |
▪️1921 – राव बीरेन्द्र सिंह – एक भारतीय राजनेता थे और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री । |
▪️1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार। |
▪️1935 – नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी – भारतीय राजनीतिज्ञ व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री। |
▪️1936 – जरनैल सिंह – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक । |
▪️1945 – अनु कपूर, भारतीय अभिनेता। |
▪️1947 – जयन्त कुमार मलैया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता, मध्य प्रदेश। |
▪️1973 – प्रियांशु चटर्जी – एक ▪️भारतीय मॉडल और अभिनेता है। |
▪️1976 – रोहन गावास्कर, क्रिकेटर। |
▪️1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री। |
20 फ़रवरी को हुए निधन |
▪️1950 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ। |
▪️1972 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार। |
▪️1985 – भवानी प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक। |
▪️2001 – भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन। |
20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव |
राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती। |
श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती। |
श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस। |
अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस । |
मिजोरम स्थापना दिवस । |
विश्व सामाजिक न्याय दिवस। |
विश्व पैंगोलिन दिवस |
Important events of 20 February | 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
you might also like
- Lucent computer general Questions and Answers | लुसेंट कंप्यूटर सामान्य प्रश्न उत्तर
- Lucent The fastest general science questions answer 2021 | लुसेंट सबसे तेज सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर 2021
- Special General Knowledge in Hindi on 6 February | 6 फरवरी के स्पेशल जनरल नॉलेज हिंदी में
- Arihant general science question answer in hindi | अरिहंत सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर हिंदी में
- How to prepare for ias exam 2021-22 | आईएएस परीक्षा 2021-22 की तैयारी कैसे करे
- How to prepare for railway exam 2021 | रेलवे परीक्षा 2021 की तैयारी कैसे करे
- Important questions answers for railway jobs in Hindi | रेलवे में नौकरी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर हिंदी में
- Lucent general geography questions answer 2021 | लुसेंट सामान्य भूगोल प्रश्न उत्तर 2021
- Speedy railway general knowledge questions answers in hindi | स्पीडी रेलवे सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर हिंदी में
- Arihant Indian constitution general knowledge questions answers | अरिहंत भारतीय संविधान के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
Important events of 20 February | 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
सोशल मीडिया ग्रुप
करेंट जीके क्विज में आप प्रतिदिन जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, सिलेबस, टाइम टेबल की जानकारी और परीक्षा परीक्षा परिणाम की जानकारी ले सकते है.