- राष्ट्रगान प्रथम बार 27 दिसंबर 1911 को कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था
- 25 जून 1945 में शिमला सम्मेलन हुआ
- विस्टन चर्चिल ने महात्मा गांधी को अर्धनग्न फकीर की संज्ञा दी थी
- बाजीराव द्वितीय मराठा साम्राज्य का अंतिम पेशवा था
- 18 वीं सदी में भारत में आधुनिक उद्योग धंधों का प्रादुर्भाव हुआ था
- भारत में वर्ष 1882 में स्थानीय स्वशासन की स्थापना लार्ड रिपन ने की थी
- 18 वीं सदी में हैदर अली एवं टीपू सुल्तान ने बेंगलुरु( कर्नाटक) मैं लालबाग की स्थापना की थी
- जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रविंद्र नाथ टैगोर ने नाइटहुड तथा गांधी जी ने केसर ए हिंद की उपाधि लौटा दी
- वर्ष 1856 में विधवा पुनर्विवाह कानून ईश्वर चंद्र विद्यासागर के प्रयास से पारित हुआ
- विश्व का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज टोक्यो जापान शहर में है
- मार्टिन लूथर किंग ने रंगभेद विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया
- मार्टिन लूथर द्वारा प्रोटेस्टेंट आंदोलन की शुरुआत की गई
- अभिनव भारत के संस्थापक वी डी सावरकर थे
- सातवाहन शासन का संबंध वर्तमान आंध्र प्रदेश से है
- मगध में शुंग वंश की स्थापना पुष्यमित्र शुंग ने की थी
- चंगेज खान (1221) ई. भारत पर आक्रमण करने वाला पहला मंगोल शासक था
- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का निर्माण गुरु अर्जुन देव ने करवाया था
- विजय स्तंभ का निर्माण राणा कुंभा ने चित्तौड़ में किया था
- सिकंदर लोदी ने आगरा शहर की स्थापना 1504 में की
- 1527 ईस्वी में खानवा का युद्ध राणा सांगा एवं बाबर के बीच हुआ था
- फासीवाद का उदय सर्वप्रथम इटली में हुआ था जिसका जन्मदाता मुसोलिनी था
- अकबर का मूल नाम जलालुद्दीन मोहम्मद था
- भारत-चीन के बीच पंचशील समझौता 20 अप्रैल 1954 को हुआ था
- कनिष्क की राजधानी पुरुषपुर पेशावर और मथुरा थी
- शून्यवाद का प्रतिपादन दार्शनिक नागार्जुन ने किया था
- इतिहासकार वी ए स्मिथ ने समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा था
- जौनपुर शहर को फिरोज तुगलक ने बसाया था
- उत्तरी अवंति की राजधानी उज्जैन थी
- भारत पर हूणों का पहला आक्रमण गुप्त वंश के शासन काल में हुआ था
- मोहम्मद बिन कासिम ने सर्वप्रथम जजिया कर लगाया था
- पल्लव राजाओं की राजधानी कांचीपुरम थी
- अकबर ने 1564 ईस्वी में जजिया कर को समाप्त कर दिया था
- तारीख ए फिरोजशाही जियाउद्दीन बरनी की रचना है
- नूरजहां के बचपन का नाम मेहरून्निसा है
- बहमनी राजवंश का अंतिम शासक कलीमुल्लाह था
- वर्षा 1881 में सर्वप्रथम नियमित जनगणना लार्ड रिपन के कार्यकाल में हुई थी