Major lakes of India general knowedge – भारत की प्रमुख झीलें सामान्य ज्ञान , भारत की सबसे बड़ी झील , भारत की सबसे गहरी झील , भारत की सबसे छोटी झील ,
Major lakes of India general knowedge – भारत की प्रमुख झीलें सामान्य ज्ञान
- भारत की सबसे बड़ी तटीय झील चिल्का झील उड़ीसा है जो खारे पानी की एक लैगून झील है यहां नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र भी है वर्षा ऋतु में चिल्का झील का दाया और भार्गवी नदी से जल प्राप्त होता है इस झील की लंबाई 65 किलोमीटर चौड़ाई 8 से 20 किलोमीटर है
- भारत की सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील राजस्थान है इसका क्षेत्रफल 230 वर्ग किलोमीटर है।
- भारत में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील जम्मू कश्मीर है (क्षेत्रफल 160 वर्ग किलोमीटर) तुलबुल परियोजना इसी पर स्थित है।
- भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविंद सागर झील पंजाब के रोपड़ जिले में सतलज नदी पर भाखड़ा नांगल बांध से निर्मित हुआ है।
- बालसन:-पहाड़ियों से घिरे अभिकेंद्रीय प्रवाह वाले विस्तृत समतल गर्त को बालसन कहते हैं।
- प्लाया:-चौरस सतह तथा अंप्रवाहित द्रोणी वाली छोटी झीलों को प्लाया कहते हैं इसमें वर्षा का पानी जमा होता है परंतु जल्दी ही भाप बनकर उड़ जाता है।
- सांभर एवं डीडवाना थार मरुस्थल के पूर्वी सिरे पर खारे पानी की झील है सांभर झील बालसन का तथा डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है।
- भारत में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील चोलामू झील सिक्किम है तीस्ता नदी का उद्गम यहीं से होता है।
- महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी उद्गार से बनी झील है।
- उकाई (गुजरात) ताप्ती नदी पर स्थित मानव निर्मित झील है।
- राणा प्रताप सागर व जवाहर सागर (राजस्थान) एवं गांधी सागर (मध्य प्रदेश) चंबल नदी पर स्थित झीलें हैं
- नागार्जुन सागर नालगोंडा जिला (तेलंगाना) तथा गुंटूर जिला (आंध्र प्रदेश) कृष्णा नदी पर निजामसागर (तेलंगाना) मांजरा नदी पर एवं तुंगभद्रा कर्नाटक तुंगभद्रा नदी पर मानव निर्मित झील है।
- लोकटक झील (मणिपुर ) पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है इस झील में केबुल लामजाओ नाम का तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क है।
- पुलिकट झील (आंध्र प्रदेश) एक लैगून झील है श्रीहरिकोटा द्वीप यहीं पर है जहां सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र है।
- हुसैन सागर झील हैदराबाद व सिकंदराबाद के मध्य स्थित है।
- बेम्बानद झील (केरल) में स्थित है इस झील में वेलिंगटन द्वीप है जहां पर राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिताएं होती है भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH_47A वेलिंगटन द्वीप पर ही स्थित है।
- भारत के प्रमुख झीलें
झील | संबंधित राज्य |
डल झील | जम्मू कश्मीर |
वूलर झील | जम्मू कश्मीर |
बेरीनाग झील | जम्मू कश्मीर |
मानसबल झील | जम्मू कश्मीर |
राजसमंद झील | राजस्थान |
पिछोला झील | राजस्थान |
सांभर झील | राजस्थान |
मालाताल झील | उत्तराखंड |
हुसैन सागर झील | आंध्र प्रदेश |
पुलिकट झील | तमिल नाडु |
लोकतक झील | मणिपुर |
नागिन झील | जम्मू कश्मीर |
शेषनाग झील | जम्मू कश्मीर |
अनंतनाग झील | जम्मू कश्मीर |
फतेहसागर झील | राजस्थान |
डीडवाना झील | राजस्थान |
देवताल झील | उत्तराखंड |
चिल्का झील | उड़ीसा |
लोनार झील | महाराष्ट्र |
बेम्बानद झील | केरल |
अष्टमुदी झील | केरल |
जयसमंद झील | राजस्थान |
राकस ताल झील | उत्तराखंड |
नैनीताल झील | उत्तराखंड |
Major lakes of India general knowedge – भारत की प्रमुख झीलें सामान्य ज्ञान के आलावा लेटेस्ट सरकारी नौकरी इस तरह से है
इसे भी पढ़े >मानव शरीर के विभिन्न रोग तथा उनके कारण
इसे भी पढ़े >करेंट अफेयर्स 21 से 26 दिसम्बर 2020 – Current Affairs 21 to 26 december 2020
Major lakes of India general knowedge – भारत की प्रमुख झीलें सामान्य ज्ञान आलावा लेटेस्ट सरकारी नौकरी इस तरह से है
इसे भी पढ़े >भारत की प्रमुख नदियों की जानकारी
इसे भी पढ़े >विश्व में घास के प्रमुख मैदान एवं क्षेत्र की लिस्ट
इसे भी पढ़े >भारत के राज्यों के लोक नृत्य सूची
हमारे सोशल मीडिया में ज्वाइन होकर जानकारी पाएं :
current gk quiz में प्रतिदिन प्रकाशित की जाने वाली पोस्ट
करंट जीके क्वीज(currentgkuiz.in) पोर्टल में प्रतिदिन पुरे भारत की प्रकाशित होने वाली अलग अलग राज्यों, जिलों की रोजगार (JOB), सरकारी नौकरी , सामान्य ज्ञान, ताजा करंट अफेयर्स , भारतीय इतिहास ,भूगोल,विज्ञान,गणित,रेलवे,यूपीएससी,कर्मचारी चयन आयोग आदि भर्ती परीक्षा आदि में पूछे जाने वाले में से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जो सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं वह आपको इस पोस्ट के अंदर जानकारी मिल जाएगी यह पोस्ट पोर्टल जॉब और जीके से संबंधित है जिसमें आपको सभी प्रकार के जॉब और जीके की जानकारी प्रतिदिन मिलती रहेगी।